#trending #viral#trend #motivation #viralvideo #food #fruit जायफल और जावित्री मसालों का जादू!

▪️ जायफल ओर जावित्री मैं क्या अंतर है?

जावित्री और जायफल का पूरी दुनिया भर में मसालों के रूप में उपयोग किया जाता है |

दरअसल, यह ‘मिरिस्टिका फ्रैग्रांस’
(Myristica fragrans)
नामक एक ही पेड़ से पाये जाते है। यह चीन, ताइवान, मलेशिया, ग्रेनाडा, केरल, श्रीलंका, और दक्षिणी अमेरिका में खूब पैदा होता है।

जायफल के पेड़ लगभग २० मीटर (६५ फीट) की ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। वे बुवाई के आठ साल बाद फल देना शुरू करते है और ६० साल या उससे अधिक समय तक फल देते हैं।

एक परिपक्व पेड़ सालाना लगभग २००० जायफल पैदा करता है।

खुबानी के समान दिखनेवाला फल पूरी तरह से परिपक्व होने पर दो भागों में विभाजित होता है l

इसके अंदर, बीज के ऊपर एक क्रिमसन-रंग की पपड़ी जिसे जावित्री (aril या mace) कहते दिखाई देती है और इसके अंदर होता है चमकदार भूरे रंग का बीज जिसे जायफल कहते है।

पके फलों को पेड़ से निकालकर, दो भागों को अलग कर, mace सहित जायफल को निकाल लेते है l इसे विशिष्ट स्थान में ले जाते है और mace को हटा कर, चपटा कर दिया जाता है और सूखाया जाता है। इससे ही जावित्री के नाम से जाना जाता है l

जावित्री और जायफल दोनों के औषधी गुण लगभग एक समान होते है।………………………………………
▪️ ‘जायफल’ और ‘कायफल’ क्या होते हैं? दोनों में क्या अंतर होता हैं?

जायफल : यह बहुत उपयोगी फल है जो औषधि के रूप में भी उपयोग होता है. इसका सबसे बेहतर उपयोग बच्चो के इम्मून सिस्टम को मज़बूत बनाने में होता है. इसके तेल से साबुन भी बनता है. चेहरे के दाग धब्बे साफ करने में पाचन तंत्र मज़बूत करने में और अनेक आयुर्वेदिक दवाइयुओं में काम आता है. यह मिरिस्टिका वृक्ष से प्राप्त होता है.

जायफल और जावित्री दोनों इसी वृक्ष से मिलते है. जावित्री जायफल के ऊपर का कवर है जायफल जावित्री के अंदर मिलता है. जायफल और जावित्री दोनों एक कठोर खोल के अंदर होते है. जायफल को मेने अपने बच्चे के लिए उपयोग में लाया था और मुझें इसके गुणों के बारे में हमारे बुजुर्ग लोगों ने बताया था. इसको पीसकर बच्चे को रोजाना देते थे.

जायफल जावित्री का वृक्ष
जायफल के फायदे

कायफल या केफल :
यह वृक्ष उत्तराखंड में बहुतायत में है. उत्तराखंड कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंड और भुरानी सेंड में बहुत से वृक्ष मेने देखे है. यह बड़ा सुंदर वृक्ष है तथा ज़ब फल लगता है तो और सुंदर हो जाता है. हरे वृक्ष गुलाबी लाल फल से लद जाते है और लाल गुलाबी दिखने लगते है. इसे बेबरॉय भी कहते है. इस फल को खाया जाता है कुछ मीठा खट्टा सा होता है. कई रोगों में भी उपचार में काम आता है.

पहाड़ो में ऐसी अनेको जड़ी बूटी है जो आदमी के काम कि है. ख़ैर यह जड़ी बूटी नहि वृक्ष का फल है. इसके पत्ते चारे के काम आते है.
▪️जायफल एक बेहद उपयोगी मसाला है जिसका उपयोग सदियों से आयुर्वेद में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता रहा है।

यह न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है।

जायफल के कुछ प्रमुख फायदे:
पाचन में सुधार: जायफल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है।
दर्द निवारक: जायफल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह गठिया जैसी बीमारियों में भी लाभकारी हो सकता है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार: जायफल में मैग्नीशियम होता है जो तनाव को कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: जायफल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और संक्रमण से बचाते हैं।

त्वचा के लिए लाभकारी: जायफल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह मुंहासों, दाग-धब्बों और त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि जायफल दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
जायफल के उपयोग:

खाना पकाने में: जायफल का उपयोग विभिन्न व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसे करी, हलवा, पेस्ट्री आदि में डाला जा सकता है।
चाय: जायफल की चाय पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
दवाइयाँ: जायफल का उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है।
कैसे करें उपयोग:

खाना पकाने में: जायफल को कद्दूकस कर या पाउडर बनाकर उपयोग किया जा सकता है।

चाय: एक कप उबलते पानी में एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।

दवाइयाँ: किसी भी आयुर्वेदिक दवा का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
सावधानी:

जायफल का अधिक मात्रा में सेवन करना हानिकारक हो सकता है।
गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जायफल का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
अन्य जानकारी:

जायफल को ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
जायफल की गुणवत्ता की जांच खरीदने से पहले कर लें।
निष्कर्ष:

जायफल एक बहुमुखी मसाला है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। हालांकि, इसका उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए जायफल का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा है।

मुझे उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी।

यदि आपके मन में कोई और सवाल है तो बेझिझक पूछ सकते हैं।……….
▪️ जायफल के क्या लाभ हैं?

जायफल को हम अधिकांश मसाले के तौर पर इस्तेमाल में लाते हैं। जिस कारण खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही ये स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता हैै। जायफल मिरिस्टिका पेड़ पर पाया जाने वाला फल है ये एक बीज रूपी शक्ल में पाया जाता है। जायफल के औषधिय गुण की बात करें तो ये घरेलु उपचार में बहुत कारगर माना जाता है।

अनिद्रा की समस्या से छुटकारा
आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस इतना होता है कि चैन की सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सुकून की नींद कहां से आयेगी। अगर आप भी अनिद्रा के शिकार हैं आप रात में एक मीठी नींद के लिए तरस जाते हैं तो ऐसी अवस्था में जायफल का सेवन आपको लाभ दे सकता है। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में चुटकी भर जायफल मिला कर पी लीजिए आपकी अनिद्रा की समस्या खत्म हो सकती है।

पाचन शक्ति को बढ़ाए
फास्ट-फूड के जमाने में घर का खाना अक्सर छुट जाता है और इस जंक-फूड की वजह से हमें पेट संबंधि कई बीमारियां घेर लेती हैंं। जिसमें से एक है पाचन शक्ति का कमजोर होना। इस समस्या से अगर आप भी जूझ रहे हैं तो आपके लिए जायफल का सेवन लाभदायक हो सकता है। जायफल डायरिया, एसिडिटी को ठीक करने के साथ पाचन शक्ति को भी दूरुस्त करता है।

गठिया के दर्द से दिलाए निजात
शारिरीक कमजोरी, कैल्शियम की कमी, बढ़ती उम्र के कारण अक्सर हमारे जोड़ों में दर्द पैदा हो जाता है। जिसे हम गठिया का रोग कहते हैं। गठिया के मरीजों के लिए भी जायफल काफी कारगर माना गाय है। अगर आप जायफल के तेल से जोड़ों पर मालिश करें तो आपको दर्द में राहत मिलेगी और गठिया की वजह से होने वाली सूजन में भी कमी आयेगी।

कैंसर जैसी घातक बीमारी में भी कारगर
कैंसर पीडितों के लिए भी जायफल एक असरदार औषधि मानी गई है। जायफल के सेवन से पेट के कैंसर से बचा जा सकता है। जायफल में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल पेट के कैंसर की रोकथाम करने में कारगर पाया गया है।

आंखों की समस्या करे दूर
आंखों की समस्या से निजात दिलाने में भी जायफल की मुख्य भूमिका मानी जाती है है जायफल के सेवन से शरीर में प्रोस्टाग्लैंडीन हार्मोन्स की रूकावट होती है। जिस कारण आप आंखों की समस्या से बचे रहते हैं। इसलिए जायफल को आंखो के लिए भी बेहद लाभदायक माना जाता है।……………………..
▪️जायफल के क्या लाभ हैं?

जायफल का उपयोग हर भारतीय परिवारों में होता है जायफल एक मसाला है जो जायफल के पेड़ से प्राप्त होता है जायफल खाने के स्वाद को तो बढ़ाता ही है इसके साथ ही यहां अनेक स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है वैसे तो आप जायफल का सेवन करते ही होंगे पर उसके स्वास्थ्य लाभ बहुत काम ही जानते होंगे तो अब हम आपको जायफल के स्वास्थ्य लाभ बताएंगे।

मांसपेशियों के दर्द को दूर करें- जायफल का उपयोग करके आप मांसपेशियों के दर्द एवं ऐठन को दूर कर सकते हैं जायफल में एंटी ऑक्सीडेंट एंटी इन्फ्लेमेटरी और भी कई गुण पाए जाते हैं जो दर्द को दूर करने में काफी सहायक होते हैं इसके अलावा आप जायफल का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे मालिश करके जल्दी दर्द से राहत मिलेगी।

कैंसर की संभावनाओं को कम करें- बदलती जीवनशैली के कारण कैंसर एक आम बीमारी बनती चली जा रही है कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें ठीक होने की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं होती हैं ऐसे में यहां जरूरी होता है कि अपने आहार में से किस चीज को शामिल करें जिससें कैंसर का खतरा कम करें जायफल अपने एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है इससे पेट के कैंसर होने का खतरा कम रहता है अगर आप कैंसर जैसी बीमारी के खतरे को कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में जायफल को शामिल करें।

इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर बनाये – इम्यून सिस्टम का कमजोर होना शरीर में बीमारियों का जन्म होना इसलिए अगर आप जायफल का सेवन करेंगे तो इससे इम्यून सिस्टम बेहतर रहेगा इसमें विटामिन ए सी ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के साथ-साथ उसको बेहतर भी बनाते हैं।

वजन घटाएं- बदलता खान पान मोटापे की एक अहम वजह बनता जा रहा है मोटापा एक समस्या के रूप में उभर गया है हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से ग्रस्त है इसके अलावा व्यायाम न करना भी इसका एक कारण है अगर आप अपने आहार में जायफल को शामिल करेंगे तो आपका वजन काफी हद तक का कम हो जाएगा वजन घटाने के लिए जायफल का सेवन जरूर करें।

मूत्र संबंधी परेशानी- कुछ लोगों को मूत्र ना रोक पाने की समस्या होती है और ना चाहते हुए भी मूत्र रिसाव हो जाता है इसके अनेक कारण हो सकते हैं जैसे कि कोई बीमारी उम्र बढना गर्भावस्था आदि ऐसे में डॉक्टर की सलाह के साथ साथ घरेलू उपाय भी आप कर सकते हैं घरेलू उपायों में आप जायफल का सेवन करके इस समस्या को भी कम कर सकते हैं जायफल का सेवन आप पानी के साथ भी कर सकते हैं या फिर अपने आहार में जायफल को शामिल करके भी कर सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=oMEJHpm9cKg

Your browser: Unknown 5.0